पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भवती महिला एवं शिशु को स्वास्थ्य केंद्रों पर लाने पर जोर

गर्भवती महिला एवं शिशु को स्वास्थ्य केंद्रों पर लाने पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नूंह/ गुड़गांव

मेवातके डीसी अशोक सांगवान की अध्यक्षता में शनिवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में जिला परिवार कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सभी प्रोग्राम मैनेजर चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा ने जिले के मातृत्व एवं शिशु प्रस्तुतिकरण की उपलब्धियों तथा समस्याओं पर प्रकाश डाला। इसपर डीसी ने तमाम बिंदुओं की समीक्षा की तथा संबंधित विभाग के अधिकारी चिकित्सकों को सोमवार तक समस्याओं का निपटारा कर फीडबैक देने के निर्देश दिए। सांगवान ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य तथा दूसरी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले, जिससे मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस दौरान डीसी ने सीएचसी पीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली और पानी की समस्याओं पर गहनता से विचार किया। डीसी ने भरोसा दिलाया कि उक्त समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि खंड स्तर पर सभी पंचों के माध्यम से गर्भवती महिला एवं शिशु को स्वास्थ्य केंद्रों पर लाया जाए, ताकि उनकी सही जांच की जा सके और उन्हें पूर्ण इलाज दिया जाए। आंगनबाड़ी विभाग की प्रोग्राम अधिकारी को ऐसी महिलाओं के पंजीकरण एवं जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी अंजू चौधरी, डीडीपीओ राकेश मोर, डीईओ दिनेश शास्त्री, जिला परिषद के उपप्रधान एडवोकेट नूरूद्दीन नूर मौजूद थे।