पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राइडर में टक्कर मार लूटी पुिलस की कारबाइन

राइडर में टक्कर मार लूटी पुिलस की कारबाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपराधी बेलगाम, खौफजदा खास-ओ-आम

लिफ्ट लेकर पिस्टल के बल पर बदमाशों ने लूट ली कार

पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर लूटे 45 हजार

लूटपाट के बाद छिनी स्कॉर्पियो बरामद

शनिवारकी देर रात करीब साढ़े 12 बजे तीन स्कार्पियो कार सवार बदमाशों ने पुलिस राइडर को टक्कर मार कारबाइन लूट ली। टक्कर से राइडर में सवार दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी हथियार के बल पर पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। पुलिस राइडर से हथियार लूटने की सूचना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में सीपी ने आधा दर्जन पुलिस की टीमों को बदमाशों के पीछे लगा दिया। और पड़ोसी राज्यों के जिलों को भी इस वारदात से अवगत करा दिया। रविवार की सुबह बदमाशों की मेवात पुलिस से मुठभेड़ हुई जिसमें तीनों बदमाशों को काबू कर लिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे ओल्ड दिल्ली रोड से स्कार्पियो सवार तीन बदमाशों ने पुलिस राइडर से कारबाइन और 10 राउंड लूट लिया। राइडर में सवार दो पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के कुछ समय बाद ही बदमाशों ने सेक्टर-10 स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवा लिया और लूट की कारबाइन के बल पर सेल्स मैन को भय दिखाकर बिना भुगताना किए ही मौके से फरार हो गए। कारबाइन लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की आधा दर्जन टीमों को मामले की जांच में लगा दिया गया। जांच में स्कार्पियो का नंबर एचआर13 जी-7707 पुलिस को मिल गया। यह नंबर झज्जर जिले के गांव बादली निवासी अजीत के नाम से रजिस्टर्ड था। पुलिस की टीम झज्जर पहुंच गई और अजीत से पूछताछ करने लगी। अजीत ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त हितेश उसकी गाड़ी मांग कर ले गया है और अपनी गाड़ी छोड़ गया था। पुलिस को हितेश के बारे में पूरी जानकारी अजीत ने दे दी। इसके साथ ही पुलिस ने मेवात, दिल्ली और रेवाड़ी पुलिस प्रशासन को इस वारदात की जानकारी दे कर नाकाबंदी करने को कह दिया।

रविवार की सुबह करीब 6 बजे मेवात के नूंह अकेड़ा पुलिस नाका पर इस गाड़ी को पुलिस कर्मियों ने पहचान लिया और जब उन्होंने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। अपने को चारों ओर से घिरा देख बदमाशों ने सर