- Hindi News
- राशन वितरण की सूचना सभी ग्रामीणों को दें
राशन वितरण की सूचना सभी ग्रामीणों को दें
नूंह/गुड़गांव| खाद्यएवं आपूर्ति विभाग की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन डिपो के माध्यम से दाल, चीनी आटे का वितरण किया जाता है। इस कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से सभी गांवों में राशन वितरण का कार्यक्रम सामग्री की मात्रा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मेवात उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि राशन वितरण की सूचना सभी ग्रामीणों को मुनादी से दी जाएगी, ताकि लोगों को राशन वितरण की पूर्ण जानकारी हो सके। साथ ही उन्हें प्रति राशन कार्ड मिलने वाली राशन की मात्रा की भी जानकारी हो।