- Hindi News
- मेवात में हुए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कल
मेवात में हुए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कल
नूंह/ गुड़गांव| उपायुक्तअशोक सांगवान की अध्यक्षता में 12 फरवरी को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक होगी। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। नगराधीश प्रदीप अहलावत ने बताया कि बैठक में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता बिजली आपूर्ति की स्थिति, नए कनेक्शन, आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरने वाली बिजली लाइनों को हटाने, बिजली चोरी की रिकवरी तथा सरकारी विभागों पर बकाया राशि की रिकवरी पर की गई कार्रवाई की जानकारी देंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जिले में पीने के पानी की उपलब्धता, सीवरेज नालों की सफाई, पानी के सैंपल अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी देंगे। नगराधीश प्रदीप ने बताया कि बैठक में पेय पदार्थों, खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच, टीबी की रोकथाम, परिवार कल्याण, टीकाकरण, पीएनडीटी एक्ट, मलेरिया आदि कार्यक्रमों के तहत किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा पशुपालन, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, बागवानी, मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कार्यवाही तथा नाजायज कब्जों के बारे में संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी।