पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेवात को शौचमुक्त बनाने के लिए पंच सरपंच सम्मेलन 18 को

मेवात को शौचमुक्त बनाने के लिए पंच-सरपंच सम्मेलन 18 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूंह/गुड़गांव| स्वच्छभारत मिशन के तहत 18 फरवरी को खंड फिरोजपुर झिरका में बीडीपीओ कार्यालय में पंच-सरपंच सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें आंगनवाड़ी वर्कर्स भी भाग लेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त मनीराम शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला मेवात को शौच मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए सभी घरों में शौचालय बनवाने के लिए गांवों के पंच, सरपंच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खुले में शौच अनेक बीमारियों के पनपने का कारण बनती है। सरकार की ओर से गरीब लोगों को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपए की राशि भी देती है। इसके अलावा गांव के पंच-सरपंच भी यह सुनिश्चित करें कि उनके गांव में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में शौच मुक्त हरियाणा बनाने की शुरुआत कर दी है। सरकार ने 2 अक्टूबर 2019 तक प्रदेश के सभी गांवों के घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया है और लेकिन अगर इस कार्य में मेवात के लोग जागरूक होकर आगे आएं, तो मेवात जिला में यह लक्ष्य और भी पहले हासिल किया जा सकता है।