- Hindi News
- पेंशन के लिए बैंक खाता खुलवाने का अभियान
पेंशन के लिए बैंक खाता खुलवाने का अभियान
भास्कर न्यूज | नूंह/गुड़गांव
जन-धनयोजना के तहत जिला मेवात में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। इस योजना के तहत मेवात में 78710 खाते खोले गए हैं। मेवात प्रशासन का अगला लक्ष्य सभी पेंशन धारकों को बैंक खाता खुलवाने का है। मेवात के डीसी अशोक सांगवान ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवा, बेसहारा पेंशन योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता जैसी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभपात्रों को फरवरी 2015 की पेंशन, जिसका वितरण मार्च 2015 में किया जाएगा। यह राशि सीधे लाभपात्रों के बैंक खातों के माध्यम से दी जाएगी। इसलिए इन योजनाओं के सभी लाभपात्र 15 फरवरी तक अपने संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर अपना खाता खुलवाएं। जिला की चारों नगरपालिकाओं से संबंधित लाभपात्र अपने वार्ड वाइज निर्धारित बैंक में खाते खुलवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नूंह नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 में पंजाब नेशनल बैंक, वार्ड नंबर-2 में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, वार्ड नंबर-3 4 में बैंक आफ बड़ौदा, वार्ड नंबर-5 7 में यूनियन बैंक आफ इंडिया, वार्ड नंबर-6 में एचडीएफसी बैंक, वार्ड नंबर-8 में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, वार्ड नंबर 9 10 में स्टेट बैंक आफ इंडिया, वार्ड नंबर-11 में सिंडीकेट बैंक, वार्ड नंबर-12 में इलाहबाद बैंक तथा वार्ड नंबर-13 में बैंक आफ इंडिया द्वारा लाभपात्रों के खाते खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर झिरका नगरपालिका के वार्ड नंबर-1, 12 13 में एचडीएफसी बैंक, वार्ड नंबर-2, 10 11 में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, वार्ड नंबर-3, 4, 5 6 में स्टेट बैंक आफ इंडिया, वार्ड नंबर-7, 8 9 में सिंडीकेट बैंक द्वारा लाभपात्रों के खाते खोले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पुन्हाना नगरपालिका के वार्ड नंबर-1, 5 10 में सिंडीकेट बैंक, वार्ड नंबर-2, 7 8 में केनरा बैंक, वार्ड नंबर-3, 4, 6 9 में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, वार्ड नंबर-11, 12 13 में आईडीबीआई बैंक द्वारा लाभपात्रों के खाते खोले जाएंगे। तावडू नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 2 में इलाहाबाद बैंक, वार्ड नंबर-3 4 में सिंडीकेट बैंक, वार्ड नंबर-5 6 में ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स, वार्ड नंबर-7 13 में स्टेट बैंक आफ इंडिया, वार्ड नंबर-8 में यस बैंक, वार्ड नंबर-9 में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, वार्ड नंबर-11 1 2 में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा लाभपात्रों के खाते खोले जाएंगे।