पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों की कमेटी 14 फरवरी को करेगी मेवात दौरा

विधायकों की कमेटी 14 फरवरी को करेगी मेवात दौरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नूंह/गुड़गांव

हरियाणाविधानसभा की ओर से गठित 10 विधायकों की कमेटी 14 फरवरी को जिला मेवात का दौरा करेगी। यह कमेटी जिला के दो गांव मालब घासेड़ा और हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कालेज नल्हड़ में पानी आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। यह जानकारी मेवात के डीसी अशोक सांगवान ने दी। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में विधायक संतोष चौहान, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जाकिर हुसैन, जयवीर सिंह, विपुल गोयल, डॉ पवन सैनी, उमेश अग्रवाल, टेकचंद शर्मा, रहीश खान बलवान सिंह शामिल हैं।