पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेवात में चुनाव प्रचार सभा के लिए स्थान तय

मेवात में चुनाव प्रचार सभा के लिए स्थान तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नूंह/गुड़गांव

आदर्शआचार संहिता पर अमल करते हुए मेवात के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी संजय जून ने सभी राजनीतिक दलों उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा, होर्डिंग्स एवं पोस्टर लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए हैं। सभी राजनैतिक दल उम्मीदवारों को तय स्थानों पर ही प्रचार सामग्री लगाने जनसभा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति प्रदान करनी होगी।

नूंहमें चिह्नित स्थान: जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नूंह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने का स्थान अनाजमंडी के अंदर तथा चिलिंग सेंटर के पीछे होर्डिंग्स एवं पोस्टर लगाने का स्थान अनाज मंडी की बाहरी दीवार निर्धारित किया गया है।

फिरोजपुरझिरका में चिह्नित स्थान: फिरोजपुरझिरका विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के लिए सम्सुदीन पार्क फिरोजपुर झिरका, अनाजमंडी गोरवाल चौक तथा पोस्टर एवं होर्डिंग्स के लिए लालकुआं चौक, पशु पैठ, बड़कली चौक, गौरवाला चौक निर्धारित किया गया है।

पुन्हानामें चिह्नित स्थान: इसीप्रकार पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने का स्थान अनाजमंडी पुन्हाना, पिनगवां में बिजली घर के साथ पंचायत भूमि, बाउंड्री के अंदर शिकरावा सरकारी अस्पताल के साथ लगती पिनगवां रोड पर पंचायती भूमि तथा पोस्टर एवं होर्डिंग्स लगाने के लिए अनाजमंडी पुन्हाना, पिनगवां बिजली घर के साथ वाली पंचायती भूमि की बाउंड्री के अंदर तथा शिकरावा में पिनगवां रोड पर अस्पताल के साथ लगती पंचायती भूमि वाले स्थान निर्धारित किए हैं। संजय जून ने बताया कि इन निश्चित स्थानों पर जनसभा की अनुमति संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से, कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक मेवात तथा नियमानुसार लाउडस्पीकर की अनुमति संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट से प्राप्त कर सकते हैं।