पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अाचार संहिता: हथियार नहीं जमा कराए तो रद्द होगा लाइसेंस

अाचार संहिता: हथियार नहीं जमा कराए तो रद्द होगा लाइसेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते लोकसभा चुनाव में 5 लोगों का रद्द हुआ था लाइसेंस

भास्करन्यूज | गुडग़ांव

विधानसभालोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से लाइसेंसी आर्म्स जमा करने की कवायद शुरू हो गई है। एक दो दिन के भीतर स्क्रिनिंग कमेटी का भी गठन कर दिया जाएगा। इसके बाद कमेटी द्वारा लोगों से आवेदन मांग कर सुरक्षा के लिहाज से लाइसेंसी आर्म्स रखने की इजाजत दे दी जाएगी। इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा इसके लिए लाइसेंसधारियों से संपर्क कर उन्हें हथियार जमा कराने का निर्देश दिया जा रहा है। हालांकि आचार संहिता लगने के बाद से अबतक थानों में कितने हथियार जमा हुए हैं इस बाबत थानों द्वारा जिला पुलिस हेड मुख्यालय को रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। लेकिन पुलिस कमिश्नर का स्पष्ट आदेश है कि जिन लोगों द्वारा उनके लाइसेंसी आर्म्स जमा नहीं कराए जाएंगे, उनके लाइसेंस रद्द कर हथियार जब्त कर लिया जाएगा।

138लोगों को मिली थी छूट

बीतेलोकसभा चुनाव में 138 आर्म लाइसेंसधारी को हथियार रखने की छूट मिली थी। हालांकि पुलिस ने आदर्श चुनाव संहिता के नियमों के तहत 5 लोगों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की है। जानकारी के अनुसार जिले में अब तक करीब 5154 लोगों को आर्म लाइसेंस जारी किया गया है। बीते लोकसभा चुनाव में पुलिस ने कुल 5000 लोगों से वैध हथियारों को जमा करा दिया था। चुनाव आयोग द्वारा गठित स्क्रिनिंग कमेटी ने जान माल की सुरक्षा के आधार पर 138 लोगों से उनके हथियार नहीं जमा कराए। इनमें बैंक जैसी संस्थाओं के सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

मोबाइलपर भी दी जाती है सूचना

हथियारोंको जमा करने की सूचना पुलिस द्वारा हथियार मालिकों को उनके मोबाइल पर भी जाती है। पुलिस के पास लगभग सभी हथियार मालिकों के फोन मोबाइल नंबर मौजूद हैं। आचार संहिता लागू होते ही पुलिस द्वारा इन लोगों को फोन कर हथियार जमा कराने की सूचना दी जाती है। जो लोग इसे नजरअंदाज करते हैं पुलिस उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करती है।