- Hindi News
- नेताओं को दी आदर्श आचार संहिता के पालन की नसीहत
नेताओं को दी आदर्श आचार संहिता के पालन की नसीहत
भास्कर न्यूज | नूंह/गुड़गांव
मेवातजिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने सभी राजनीतिक दल को वोट प्राप्त करने के लिए जातीय या सांप्रदायिक भावनाओं की दुहाई नहीं देने की हिदायत दी है। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में जून ने आदेश दिया कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, गिरजाघरों या पूजा स्थलों को प्रचार के मंच के रूप में प्रयोग नहीं करेंगे। सभी दलों उम्मीदवारों को भारत चुनाव आयोग की हिदायतों की अनुपालना करनी होगी। ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना होगा, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो। बैठक में सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में जानकारी दी गई।
इनबातों का रखें ध्यान
जिलानिर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी दलों उम्मीदवारों को ऐसे सभी कार्यों से ईमानदारी के साथ बचना चाहिए, जो निर्वाचन विधि के अधीन भ्रष्ट आचरण और अपराध हो, जैसे कि मतदाताओं को रिश्वत देना, मतदाताओं को डराना-धमकाना, मतदाताओं का प्रतिरूपण, मतदान केंद्र के 100 मीटर के भीतर मत याचना करना, मतदान की समाप्ति के लिए नीयत समय को खत्म होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान सार्वजनिक सभाएं करना और मतदाताओं को वाहन से मतदान केंद्रों तक ले जाना और वहां से वापस लाना, आदर्श चुनाव आचार संहिता का सरासर उल्लंघन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों उम्मीदवारों का आह्वान किया कि वे इस बात का प्रयास करें कि प्रत्येक व्यक्ति के शांतिपूर्ण घरेलू जिंदगी के अधिकार का आदर करें, चाहे वे उसके राजनीतिक विचारों कार्यों के कितने भी खिलाफ क्यों हो। व्यक्तियों के विचारों कार्यों का विरोध करने के लिए उनके घरों के सामने प्रदर्शन करना, धरने देने का तरीका किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके समर्थक अन्य दलों द्वारा आयोजित सभाओं, जुलूसों, आदि में रुकावट पैदा करें। आपसी प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेवारी बनती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अपने प्रचार के लिए सभी दलों उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की जनसभा करने से पहले सभा के स्थान समय के बारे में प्रशासन को पहले से ही सूचना देनी होगी, ताकि याता