- Hindi News
- स्कूल बंद होने तक रखना होगा मिड डे मील का सैंपल
स्कूल बंद होने तक रखना होगा मिड-डे मील का सैंपल
िफरोजपुर झिरका | जिलामौलिक शिक्षा अधिकारी मेवात ने सभी खंड के शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूल समय तक मिड-डे मील का सैंपल रखने के आदेश दिए हैं। इससे मिड-डे-मील में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के मुखियाओं में हड़कंप मचा है। उपायुक्त ने पहले ही आदेश दिया था कि इसके लिए गठित टीम मिड-डे-मील के सैंपल की जांच कर उसकी रिपोर्ट देगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने लिखित रूप में यह आदेश जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया है। स्कूल में बनने वाले मिड-डे-मील का सैंपल स्कूल के समय तक रखने का आदेश दिया गया है, ताकि सैम्पल की जांच हो सके।