पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेकिंग के दौरान स्विफ्ट में मिले पौने 5 लाख जब्त

चेकिंग के दौरान स्विफ्ट में मिले पौने 5 लाख जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िपनगवां | जिलेमें विधानसभा चुनावों को लेकर मेवात पुलिस द्वारा वाहनों की जांच के दौरान रविवार को एक कार से करीब पौने 5 लाख रुपए की रकम जब्त की गई है। गाड़ी मालिक द्वारा नगदी के संबंध कोई प्रूफ नहीं दिखाने पर गाड़ी रकम को जब्त कर नगीना थाने में जमा करा दिया है। चेकिंग फ्लाइंग के सदस्य एएसआई बच्चू सिंह ने बताया कि आकेड़ा- शिकरावा रोड पर उमरा गांव के नजदीक रविवार को टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजे आकेडा मोड़ से शिकरावा गांव की ओर जा रही पंजाब नंबर मारुति स्विफ्ट को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान उसमें से 4 लाख 70 हजार 500 रुपए की रकम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गाड़ी मालिक कृष्ण कुमार से जब रकम के संबंध में प्रूफ दिखाने को कहा तो वह प्रूफ दिखाने में असमर्थ रहा। जिस पर स्विफ्ट गाड़ी पीबी-13 एएफ 9272 और रकम को नगीना थाना में जमा करा दिया गया है।

शेषपेज 15 पर





उन्होंनेबताया कि गाड़ी मालिक कृष्ण कुमार को रकम के संबंध में प्रूफ दिखाने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है। बच्चू सिंह ने बताया कि इस मामले के बारे में उपायुक्त मेवात, अधीक्षक मेवात एसडीएम को भी सूचित कर दिया गया है।

--बाक्स

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद मेवात पुलिस ने मेवात के सभी बार्डरों पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। राज्य से सटे सभी सीमाओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की भारी चेकिंग के साथ वीडियोग्राफी भी की जा रही है, ताकि किसी संवेदनशील व्यक्ति या गाड़ी को मौके पर ही काबू किया जा सके। वाहनों में नकदी हथियारों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी वाहन में एक लाख या उससे अधिक की रकम मिलती है तो उसे पुलिस द्वारा जब्त कर कोई प्रूफ दिखाने पर ही उच्चाधिकारियों द्वारा छोड़ा जा रहा है।