- Hindi News
- मेवात में 2.80 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का रखा लक्ष्य
मेवात में 2.80 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का रखा लक्ष्य
भास्कर न्यूज | नूंह/गुड़गांव
मेवातके डीसी संजय जून ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए हमें सभी 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को हिस्सेदार बनाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमें यह सुनिश्चित करें कि उनके एरिया में कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप्स पीने से वंचित रहने पाए। उन्होंने कहा कि हमारा देश हालांकि पोलियो फ्री देशों में शामिल हो चुका है, लेकिन फिर भी हमें एहतियात के तौर पर अपने बच्चों को हर बार पोलियो ड्रॉप्स पिलानी है। डीसी ने रविवार को जिला स्तर पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नूंह स्थित वाल्मीकि मोहल्ला पर बने बूथ पर बच्चे को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर किया।
उन्होंने बताया कि यह पोलियो अभियान 21 से 23 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान में जन्म से पांच साल तक की आयु के कुल 2 लाख 80 हजार 775 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 964 बूथ 1 हजार 104 टीम बनाई गई हैं, जिसमें 39 ट्रांजिट टीम, 57 मोबाइल टीमों का गठन किया गया हैं। इन टीमों में 3 हजार 565 कर्मचारियों को लगाया गया है। इनमें 279 स्वास्थ्य विभाग से, आईसीडीएस विभाग से एक हजार 304 सदस्य तथा एक हजार 982 वालिंटियर को विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। इस अभियान के तहत पहले दिन जन्म से पांच साल तक की आयु के बच्चों को यह खुराक पोलियो बूथों पर पिलाई जाएगी। दूसरे तीसरे दिन घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए कुल 208 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत सफलता पर विशेष ध्यान दें। इस अभियान के दौरान जन्म से पांच साल तक की आयु का कोई बच्चा पोलियो खुराक पीने से वंचित रहने पाए। इस दौरान विशेष रूप से ईंट-भट्ठे, गड़िया लुहार, निर्माण स्थल हरियाणा राज्य रोडवेज की बसों के ठहराव वाले स्थानों को चिन्हित कर, उन स्थानों पर बच्चों को जरूर पोलियो की खुराक पिलाई जाए। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अभिभावकों, समाज सेवक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता के लिए वे सभी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. बीके राजौरा, डा. नरेश रंगा, डा. जितेंद्र, डा. जीशान, सीडीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्