- Hindi News
- मेवात में तीन िवधानसभा क्षेत्रों के छह प्रत्याशियों ने किए नामांकन
मेवात में तीन िवधानसभा क्षेत्रों के छह प्रत्याशियों ने किए नामांकन
पांचवें दिन 12 प्रत्यािशयों ने भरे पर्चे
विधानसभाचुनावों के लिए नामांकन भरने के गुरुवार को पांचवें दिन गुड़गांव जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें से सोहना विधानसभा क्षेत्र में पांच, पटौदी विधानसभा क्षेत्र में एक, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में दो और गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में चार उम्मीदवार शामिल हैं।
गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं, जिनमें गजे सिंह कबलाना, रनवीर सिंह राठी, कुलदीप जांघू और बनवारी लाल सैनी शामिल हैं। इसी प्रकार, पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी बिमला चौधरी ने पटौदी के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र चौधरी के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में अब तक यह पहला नामांकन भरा गया है।
सोहना विधानसभा क्षेत्र में जिले में सबसे अधिक पांच नामांकन दाखिल किए गए हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी के जावेद अहमद, भाजपा के तेजपाल सिंह तंवर और रोहतास खटाना, रोहतास लोहटकी तथा हंसीरा बेगम सहित तीन निर्दलीय शामिल हैं।
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को दो नामांकन भरे गए हैं, जिनमें भाजपा प्रत्याशी नरवीर सिंह और एक निर्दलीय प्रत्याशी राकेश भारद्वाज शामिल हैं। इस तरह से गुड़गांव जिला की चारों विधानसभाओं में अब तक कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनमें गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में 8, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 3, पटौदी विधानसभा क्षेत्र में एक तथा सोहना विधानसभा क्षेत्र में 6 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है।
गुड़गांव. गुड़गांव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने जाते कुलदीप जांघू।
गुड़गांव. गुड़गांव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बनवारी लाल के जुलूस के आगे बीन पर झूमते कलाकार।
गुड़गांव. बादशाहपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राव नरवीर नामांकन दाखिल करने जाते हुए।
गुड़गांव. सोहना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर नामांकन दाखिल करते हुए।
गुड़गांव-नूंह. पुन्हाना विधानसभा से नामांकन दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी सुभान खान। साथ में सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा।
गुड़गांव-नूंह. नूंह विधानसभा से नामांकन दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद।