पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जटवाड़ामें ऑल इंडिया कंफेडरेशन दी ब्लाइंड के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 लोगों ने आंखों की जांच कराई। इसमें बीस रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए नोएडा आई केयर सेंटर भेजा गया। सेंटर के डॉक्टर वीके यादव ने बताया कि 2009 से मेवात में नेत्र रोगियों के लिए शिविर लगाकर जांच की जाती है। जरूरतमंदों के मुफ्त ऑपरेशन भी किए जाते हैं। हर सोमवार को गांव सांपकी नगली बुधवार को उजीना तथा शुक्रवार को पुन्हाना में साप्ताहिक शिविर लगाए जाते हैं। डॉ. यादव ने बताया कि अब जल्द तावडू के वार्ड नंबर तीन स्थित निर्माणाधीन श्रीसाईं धाम मंदिर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।