अंतरराज्यीय लूट गिरोह का इनामी गिरफ्तार
भारी मात्रा में अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
बिलासपुरस्थित क्राइम ब्रांच यूनिट-6 की टीम ने रविवार रात अलग अलग जगहों पर दबिश देकर अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब के साथ बीयर की बोतलें भी बरामद की हैं।
पुलिस ने बताया कि रात में एक सूचना मिली थी कि कासन गांव और धानी गांव में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल हेड कांस्टेबल अजमेर सिंह संजीव सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और सूचना के आधार पर ठिकानों पर नाकेबंदी कर दी। इस दौरान अजमेर सिंह ने कासन गांव में दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 72 बोतल देशी शराब, 12 बोतल अंग्रेजी शराब 24 बीयर की बोतलें बरामद की। आरोपी की पहचान आगरा उत्तर प्रदेश निवासी रघुबीर के रूप में की गई। इसी प्रकार संजीव सिंह ने धानी गांव स्थित मारूति कंपनी के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 96 बोतल देशी शराब, 24 बोतल अंग्रेजी शराब 24 बीयर की बोतलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी की पहचान बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी अवनीश के रूप में की गई है। पुलिस ने सोमवार सुबह दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मानेसर थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गुड़गांव. पुलिस की गिरफ्त में अंतरराज्यीय लूट गिरोह का इनामी बदमाश।