- Hindi News
- खनन अधिकारी ने कराया क्रेशर मालिक पर मुकदमा
खनन अधिकारी ने कराया क्रेशर मालिक पर मुकदमा
तावडू| खानएवं भू विज्ञान विभाग की टीम ने गांव छज्जूपुर पहाड़ का निरीक्षण किया। पुलिस ने विभाग के खनन अधिकारी की शिकायत पर क्रेशर मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार खान एवं भू विज्ञान विभाग के खनन अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 16 दिसंबर 2002 से मेवात के सभी पहाड़ों पर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी आदेश की पालना के लिए विभाग की टीम ने सोमवार को गांव छज्जूपुर के पहाड़ का दौरा किया। जहां पहाड़ की पांच खानों में ताजा विस्फोट कर तोड़ा हुआ पत्थर पड़ा था। यहां से वाहनों के टायरों के निशान मैसर्स सलीम स्टोन क्रेशर तक जा रहे थे। क्रेशर पर छह वाहनों के ताजा पत्थर पड़े थे। खनन अधिकारी भूपेन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उक्त क्रेशर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।