पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन के लिए पंचायत प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को सौंपेगा ज्ञापन

जमीन के लिए पंचायत प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को सौंपेगा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन के लिए पंचायत प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को सौंपेगा ज्ञापन

पिनगवां | बुधवारको मेवात में मुख्यमंत्री के आगमन पर पिनगवां पंचायत का प्रतिनिधिमंडल जमीन का कब्जा वापस करने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। कस्बा पिनगवां की 1800 एकड़ जमीन पेड़-पौधे लगाने के लिए वन विभाग को दी गई थी, जिसके चलते पंचायत के पास जमीन का कब्जा होने से कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। पिनगवां के सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि लगभग 35 वर्ष पहले पिनगवां पंचायत ने वन विभाग को अपनी 1800 एकड़ जमीन पेड़-पौधे लगाने के लिए दी थी। इस जमीन पर एक भी पेड़-पौधा नहीं है। आसपास के ग्रामीण इस जमीन पर अपना कब्जा कर मकान बना रहे हैं या फिर खेती-बाड़ी कर रहे हैं।