पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेवातियों को सीएम के आगमन का बेसब्री से इंतजार

मेवातियों को सीएम के आगमन का बेसब्री से इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका

प्रदेशके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पहली बार मेवात आगमन को लेकर जिले के लोगों में खुशी है। लोग उनके आगमन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कस्बे में लोगों से आग्रह किया कि वे बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वागत में नूहं में पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। भाजपा नेता राकेश जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया के मेवात आगमन से मेवात में कछ़ुआ गति से चल रहे विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये में भी बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि बीवा पहाड़ी मार्ग की क्षतिग्रस्त हालत, दुर्गा देवी मंदिर से लेकर तिजारा टी पाइंट तक की खस्ता हाल सड़कों के बारे में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब से पहले मेवात के किसी भी सरकारी कार्यालय में समय पर कर्मचारी नहीं आते थे लेकिन भाजपा सरकार आने से कर्मचारी समय पर कार्यालय में आने लगे हैं। जिससे आने वाले समय में मेवात में काफी सुधार देखने को मिल सकते हैं। इस मौके पर उनके साथ मुरारी लाल जैन, सीताराम, इस्माइल खान, नूर शाह अखनाका, सतीश मंगला, योगेश गोयल, शीलू जैन, गौरव जैन सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।