पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी पिनगवां की समस्याएं

मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी पिनगवां की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिनगवां | बुधवारको हरियाणा के मुख्यमंत्री मनेाहर लाल खट्टर पहली बार मेवात जिले में कदम रखेंगे। इस मौके पर पिनगवां पंचायत अपनी समस्याओं और वर्षों पुरानी मांगों को लेकर उनसे मुलाकात करेगी। पिनगवां के सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि बुधवार को पिनगवां की आधा दर्जन समस्याओं को लेकर पिनगवां पंचायत का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। सरपंच का कहना है कि कस्बे की कुछ समस्याएं दशकों पुरानी हैं, जिसके चलते स्थानीय निवासी काफी प्रभावित हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद लोगों को काफी उम्मीदें हैं।