पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार गई किशोरी गायब, मामला दर्ज

बाजार गई किशोरी गायब, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजारसामान लेने गई एक 15 वर्षीय किशोरी अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से मेवात पुन्हाना निवासी है और अभी खांडसा रोड स्थित गांधी नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। उसने बताया कि बीते 8 दिसंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी बाजार से कुछ सामान लेने गई थी लेकिन वापस नहीं आई। उसे आसपास सभी रिश्तेदारों के पास खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। मामले की जांच कर रहे एसआई बुद्धि प्रकाश ने बताया कि गायब नाबालिग के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा।