पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला

राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बापिनगवां के अहमद डिपो होल्डर पर लगे आरोपों को सही पाया गया है। जांच के लिए गठित टीम के अधिकारियों ने राशन वितरण में गड़बड़ी पाई है। टीम ने कार्रवाई करते हुए डिपो होल्डर की सप्लाई बंद कर दी है।

साथ ही उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की जांच कर रहे खाद्य आपूर्ति एवं सप्लाई अधिकारी सुरेश कुमार ने गड़बड़ी मिलने पर तत्काल प्रभाव से डिपो पर राशन की सप्लाई पर रोक लगा दी है। पिनगवां पंचायत की ओर से अहमद डिपो होल्डर के खिलाफ पिछले तीन माह से राशन वितरण करने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। जिस पर पिछले मंगलवार को पिनगवां पंचायत में जांच बैठाई गई थी और राशन कार्ड धारकों के बयान लिए गए थे।

पिछले तीन माह से राशन मिलने के कारण लोगों को राशन के लिए ठोकरें खानी पड़ रही हैं। यही नहीं 70 प्रतिशत से अधिक राशन कार्ड डिपो होल्डर के कब्जे में है। दैनिक भास्कर ने 2 दिसंबर को लोगों की मांग और 4 दिसंबर को डिपो होल्डर की जांच से संतुष्ट होने की खबर को 5 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

शेषपेज 15 पर





इसकेबाद मेवात उपायुक्त अशोक सांगवान ने खाद्य आपूर्ति एवं सप्लाई अधिकारी सुरेश कुमार को जांच सौंपी थी। उन्होंने जांच में डिपो होल्डर के राशन बांटने की शिकायत को सही पाया। जिस पर कार्रवाई करते हुए उसकी सप्लाई पर रोक लगा दी। इसके बाद डिपो होल्डर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब देने पर डिपो का लाइसेंस रद्द करने की बात कही है।

§Âñ€ÅU

ÖæS·¤Ú