मेव प्रतिभा सम्मान समारोह 14 दिसंबर को
फिरोजपुर झिरका | 14दिसंबर को राजस्थान के अलवर जिले में मेव प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सानिया हॉस्पिटल चेरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक डॉ. तैय्यब खान ने दी। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को अलवर के स्टार रिसोर्ट 200 फुट रोड पर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में राजस्थान हरियाणा के मेव छात्र भाग लेंगे। कार्यक्रम में छात्रों सहित उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अलवर, भरतपुर एवं हरियाणा के समस्त मेवात क्षेत्र के मुस्लिम युवाओं में तालीमी जागरूकता लाने के लिए मेव प्रतिभा सम्मान समारोह हर वर्ष कराया जाता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के प्रति मेव कौम के युवाओं की हौसला-अफजाई और मेवात में लगातार गिरते शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की समीक्षा भी इस कार्यक्रम में होगी और शिक्षा की तरक्की पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेवात के ऐसे युवा जिन्होंने 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत, बीए में 65 प्रतिशत, एमए में 60 प्रतिशत नई सरकारी सेवा के साथ-साथ पीएमटी, सीपीएमटी, पीएमटी, आरएएस, एचसीएस, आईएएस, लेक्चर आदि की पोस्ट पर नियुक्ति पाने वाले ऐसे मुस्लिम युवाओं युवतियों से उनके सम्मान के लिए आवेदन मांगे गए हैं।