- Hindi News
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में काजल और मोहम्मद अव्वल
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में काजल और मोहम्मद अव्वल
भास्कर न्यूज | नूंह/ गुड़गांव
जिलारेडक्रास समिति मेवात द्वारा आयोजित जूनियर रेडक्रास कैंप में 10 सरकारी स्कूलों के 5-5 बच्चों एक अध्यापक ने प्रतिदिन भाग लिया। दोपहर बाद बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई, जिसमें जीएसएस स्कूल उजीना की काजल ने प्रथम स्थान जीएमएस शाहपुर नंगली की आयशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बाल वर्ग में जीएसएसएस अडबर के मोहम्मद हंजला ने प्रथम जीएसएसएस नूंह के अर्जुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एसडीएम नूंह देवीलाल सिहाग ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी की ओर से अनेक गतिविधियां क्रियान्वित की जाती हैं। समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिससे लोगों को काफी फायदा मिलता है। एसडीएम ने कहा कि बच्चे इस कैंप में मिल रही जानकारी का पूरा फायदा उठाएं। इस कैंप में जिला प्रशिक्षण अधिकारी एचएस कुंडू ने बच्चों को प्राथमिक सहायता की जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में एचआईवी एड्स विषय पर काउंसलर मीना देवी ने बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स रोग छूने से नहीं फैलता। इसके लिए असुरक्षित यौन संबंध तथा एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्ति को लगी सूई को अन्य किसी व्यक्ति के शरीर पर प्रयोग करने से यह रोग लग सकता है। इसके अलावा एचआईवी एड्स पीड़ित को खून किसी स्वस्थ शरीर में चढ़ जाए तो भी यह रोग हो सकता है। इसमें जागरूकता से इस बीमारी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रमाण-पत्र इनाम वितरित किए।