पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर की टक्कर से व्यक्ति की मौत

डंपर की टक्कर से व्यक्ति की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालीक्रेशर जोन रोड पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पाली पुलिस चौकी ने शव को बीके अस्पताल भेज दिया। उधर, आरोपी डंपर चालक के खिलाफ सेक्टर-55 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मेवात निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल पाली क्रेशर जोन में किसी काम से जा रहे थे। बुधवार शाम उन्हें डंपर ने टक्कर मार दी। इसके अलावा एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में आने वाले राजा चौक के पास 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और बिसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया। जांच के बाद ही पता लगेगा कि उसकी मौत कैसे हुई।