- Hindi News
- वाहन चोरी अवैध हथियार के मामलों में तीन धरे गए
वाहन चोरी अवैध हथियार के मामलों में तीन धरे गए
क्राइमब्रांच ने की अलग अलग टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। अवैध हथियार रखने, वाहन चोरी लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
अवैधहथियार सहित एक गिरफ्तार: दिनांक11 जनवरी को क्राइम ब्रांच-2 सेक्टर-17 की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार लक्ष्मण विहार गली न. 1 गुडगांव से अभिषेक निवासी लूट का आरोपी गिरफ्तार: गांव धनवनपुर थाना राजेन्द्रा पार्क उम्र 19 साल को बिना लाइसेंस के हथियार सहित गिरफ्तार किया। जिसके कब्जा से एक देशी पिस्तौल 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थाना सेक्टर-5 में यह मामला दर्ज कर दिया गया है।
शातिरवाहन चोर गिरफ्तार: दिनांक11 जनवरी को क्राइम ब्रांच 6 बिलासपुर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर शातिर वाहन चोर वसीम निवासी गांव बलाई थाना नगीना जिला मेवात उम्र 19 साल को अदवर चौक नूह मेवात से काबू किया। जिसके पास से एक मोटर साइकिल नंबर एच-52सी 7559 बरामद हुई। जिसके खिलाफ थाना मानेसर में मामला दर्ज है।
लूटका आरोपी गिरफ्तार: दिनांक27 जनवरी को को एक दुकान में अंजान व्यक्तियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने दुकान से 2500-3000 रुपए एक डीवीडी प्लेयर कंप्यूटर को उठा कर लिया था। इस मामले को थाना शहर में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत अपराधियों को पकडऩे के प्रयास शुरू कर दिए। 11 जनवरी को क्राइम ब्रांच 4, सेक्टर-10 की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रविन्द्र निवासी गांव टिकली थाना बादशाहपुर को जिला कोर्ट गुडगांव से काबू किया। उसके कब्जे से लूटा हुआ म्युजिक प्लेयर, सीपीयू बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।