हाथी पर नामांकन के लिए पहुंचने पर नोटिस
गुड़गांव | मेवातअंतर्गत नूंह विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का नोटिस जारी किया है। उन्होंने यह नोटिस प्रत्याशी द्वारा नामांकन भरने के लिए हाथी पर बैठकर पहुंचने के मामले में दिया है। जाकिर बीते 26 सितंबर को नामांकन भरने के लिए रिटर्निंग ऑफिस पर सवार होकर पहुंचे थे। शेषपेज 17 पर
रिटर्निंगऑफिसर के अनुसार चुनाव के दौरान घोड़े, गधे, बैल, हाथी, ऊंट आदि पशुओं का इस्तेमाल करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस आरोप के तहत प्रत्याशी को नोटिस देकर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।