स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान की शुरुआत
पिनगवां | स्वच्छभारत सप्ताह अभियान के तहत पहले दिन नगर पालिका पुन्हाना ने शहर के मुख्य रास्तों चौराहों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। पालिका कर्मचारियों ने खाली प्लाटों सार्वजनिक जगहों पर गंदगी को भी साफ किया। नगरपालिका चेयरपर्सन अनवरी बेगम ने लोगों से तय जगहों पर ही कूडा डालने की नसीहत देते हुए कहा कि पुन्हाना शहर में रहने वाले सभी लोग अगर शहर को अपना घर मानेंगे तो निश्चित रूप से सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। नगर पालिका के लेखा लिपिक अशोक भारद्वाज ने बताया कि शहर की सफाई समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुराने मेवात माडल स्कूल में शिकायत केंद्र बनाया गया है, जिसमें शहरवासी किसी भी समय गंदगी स्ट्रीट लाइटों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पालिका प्रशासन द्वारा 24 घंटे के अंदर समाधान करा दिया जाएगा।