पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्षा जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन

वर्षा जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर झिरका/ नूंह |वर्षा जलसंरक्षण के साधनों के बारे में अवगत कराने के लिए 10 फरवरी को उपमंडल के गांव घाघस के सामुदायिक केंद्र में सुबह साढ़े दस बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला उपायुक्त मणिराम शर्मा उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बारिश के पानी को बचाने के तरीकों की जानकारी देना रहा ताकि इलाके के लोगों को स्वच्छ और मीठा पानी उपलब्ध हो सके। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने कहा कि सहगल फाउंडेशन और मिलेनियम एलायंस के संयुक्त प्रयासों से बनी हाई प्रेशर रिचार्ज वेल तकनीक की सराहना की और साथ ही यह आश्वासन दिया कि वह इस तकनीक के बारे में जिला स्तर पर बात करेंगे ताकि इस तकनीक को मेवात के सभी स्कूलों में लगाया जा सके और बच्चों को स्वच्छ पानी मिल सके। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, स्कूलों के अध्यापक, बच्चे और ग्रामीणों को मिलाकर लगभग 110 लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...