बेसिक्स इस्लामी बैंक के एमडी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
नूंह| बेसिक्सइस्लामी बैंक नूंह के एमडी रहमान की देर रात सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत का समाचार सुनते ही पूरी मेवात में शोक की लहर दौड़ गई। रहमान बेसिक्स संस्था के सहयोग से इस्लामी बैंक नूंह में मैनेजर पद पर पिछले 3 साल से तैनात थे। बुधवार को रहमान बैंक के काम से अपनी कार से पुन्हाना गए थे। नूंह लौटते समय दिल्ली-अलवर मार्ग पर सिकंदराबाद ढ़ाणी के किसी वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग रहमान को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज लाए जहां डाक्टर भरसक प्रयास के बाद भी रहमान को नहीं बचा सके।