घासेड़ा के सरपंच के खिलाफ हारे हुए प्रत्याशी ने दी डीसी को शिकायत
नूंह| मेवातके गांधी ग्राम घासेड़ा के पराजित सरपंच पद के उम्मीदवार अरसद के पुत्र सलीम आस मोहम्मद ने ने जिला उपायुक्त को सबूतों के साथ शिकायत दी है। इसमें बताया गया है कि नवनिर्वाचित सरपंच ने परिवार के सदस्यों के अधिकारियों से साठगांठ कर कई वोट बनवाए और गांव से बाहर रहने वाले लोगों के वोट डलवाकर जीत हासिल की। शिकायतकर्ता ने डीसी एम पांडूरंग से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर नए सरपंच के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। शिकायत पर डीसी ने कहा कि मामले की जांच गठित टीम करेगी। रिपोर्ट में गलत पाए जाने पर आरोपी सरपंच पर कार्रवाई होगी।