पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन 12 फरवरी को

जमीन घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन 12 फरवरी को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूंह| आमआदमी पार्टी की जिला इकाई द्वारा आगामी 12 फरवरी को गुजरात में भाजपा सरकार द्वारा किए गए जमीन घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। डीसी के माध्यम से मेवात की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नुरूदीन नूर ने बताया कि भाजपा ने गुजरात में करोड़ों रुपए की जमीन घोटाला किया हैं। जिसको केंद्र सरकार दबाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। पार्टी की ओर से मेवात के लोगों की लंबित पड़ी मांग मेवात विश्वविद्यालय एवं रेल परियोजना को पूरा कराने के लिए आप द्वारा 12 फरवरी को नूंह शहर में मार्च निकाल का प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व की कांग्रेस सरकार रेल के नाम पर झूठा आश्वासन देती रही, लेकिन अब आम आदमी पार्टी मेवात की जनता के साथ धोखा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जिले के हर खंड में अपनी कार्यकारिणी को खड़ा करने के लिए काम शुरू किया हुआ हैं।

खबरें और भी हैं...