हज पर जाने वाले हाजियों के फार्म भरने की तारीख अब 15 फरवरी तक
जल संरक्षण पर कार्यशाला आज
नूंह| हरियाणाहज कमेटी के सदस्य मौलाना जफरूदीन ने बताया कि हज करने वाले हाजियों के फार्म भरने की तारीख 9 फरवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। मौलाना ने बताया कि हज पर जाने वाले हाजियों के लिए किसी भी परेशानी की जानकारी प्राप्त करने के लिए हज कमेटी की ओर से हेल्पलाइन 9991546772 शुरू किया गया हैं। मौलाना जफरूदीन कासमी ने बताया कि हज कमेटी की ओर से मेवात जिले से हज पर जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी से निजात दिलाने के लिए हर खंड स्तर पर हज फार्म भेजे गए हैं। मौलाना ने कहा कि नूंह में बड़ा मदरसा, बड़कली चौक पर हारून कम्यूनिकेशन, झिरका में मास्टर शमसाद, पुन्हाना में मा0 असलम, हथीन में मा0 अनवर के पास हज फार्म मुफ्त मिलेंगे। किसी भी हाजी को फार्म के बदले पैसे देने की आवश्यकता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हज पर जाने वाले यात्री के पास अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट एवं आईएफएससी कोड प्राप्त बैंक में खाता होना आवश्यक हैं।