- Hindi News
- ट्राले ने गाड़ी को टक्कर मारी, दो की मौत, चार घायल
ट्राले ने गाड़ी को टक्कर मारी, दो की मौत, चार घायल
नेशनलहाइवे पर बावरी मोड़ के निकट रविवार देर रात ट्राले ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी सवार आठ वर्षीय बच्चे महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के लिए उन्हें पलवल के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक परिवार गाड़ी से ग्वालियर शादी में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौट रहा था। जैसे ही इनकी गाड़ी बावरी मोड़ के पास पहुंची पीछे से स्पीड में रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी सवार दिल्ली निवासी 38 वर्षीय सुचित्रा 8 वर्षीय सुरेन पुत्र सौरन तलरेजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। उसने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार ट्राले को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है।