पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड वोटर कार्ड को लेकर लोग परेशान

आधार कार्ड वोटर कार्ड को लेकर लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना आधार कार्ड के पेंशन फार्म जमा करने में परेशानी

यहांलोगों को वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। अधिकांश लोगों को मालूम ही नहीं है कि उनका वोटर कार्ड कैसे बनेगा आधार कार्ड कहां बनेगा। वोटर कार्ड बनवाने के लिए हालांकि संबंधित बूथ पर बीएलओज की ड्यूटी निर्धारित की हुई हैं।

संबंधित बूथों पर प्रशासन द्वारा चिपकाए गए नोटिस के मुताबिक बीएलओ रोजाना दोपहर 3 बजे से 5 बजे बूथ पर बैठकर वोट बनाएंगे। परंतु कई लोगों ने शिकायत की कि उन्हें संबंधित मतदान कें‹द्रों पर बूथों में बीएलओज नहीं मिलते। वार्ड नंबर-26 स्थित काजीवाड़ा में रहने वाले बुजुर्ग उत्तमचंद ने बताया कि विधानसभा चुनाव में उनकी प|ी का वोट तो है जबकि उसका निधन हो चुका है। उनका खुद के नाम के आगे मृतक दर्शाया गया है।

उ‹होंने बताया कि वह कई बार अपने मतदान केंद्र देव समाज स्कूल में गए हैं। परंतु उ‹हें कभी भी बीएलओ के दर्शन नहीं हुए। वहीं देव समाज स्कूल के बूथ नंबर 76 के बीएलओ उत्तमचंद ने बताया कि सरकार की नई हिदायत के अनुसार 7 14 दिसंबर को बूथ पर जाकर वोटों का कार्य करना है। वह 14 दिसंबर को सुबह 9 बजे देव समाज स्कूल के बूथ नंबर 76 पर ही मिलेंगे। वार्ड नंबर 27 के पार्षद प्रेमसागर चावला ने कहा कि वास्तव में लोगों को आधार कार्ड, वोटर कार्ड के लिए परेशानियों को उठाना पड़ रहा है। जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बुढ़ापा पेंशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं हैं परंतु पेंशन बांटने वाले हौव्वा खड़ा कर रहे हैं।