लड़कियों की हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
पलवलके नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में लड़कियों की आयोजित की गई अंडर-16 प्रतियोगिता में काफी संख्या में लड़कियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में पलवल की पूनम ने पहला, पूनम चौहान ने दूसरा, संजू ने तीसरा, 400 मीटर में कमलेश ने पहला, अलावलपुर की कविता ने दूसरा, घोड़ी गांव की संजू ने तीसरा, 800 मीटर में घोड़ी गांव की अंशुल ने पहला, गीता ने दूसरा, औरंगाबाद की कविता ने तीसरा, 3000 मीटर में घोड़ी गांव की प्रियंका ने पहला, हथीन की मोनिका ने दूसरा बहीन की कल्पना ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में अलावलपुर की नेहा ने पहला, भिडूकी की मीना ने दूसरा, अलावलपुर की ज्योति ने तीसरा, लांग जंप में घोड़ी गांव की शोभा ने पहला, अलावलपुर की ज्योति ने दूसरा, नांगल जाट की प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। हॉकी में नया गांव स्थित एसएमपी स्कूल ने पहला, सरस्वती स्कूल पलवल ने दूसरा, खांबी ने तीसरा स्थान पाया। कबड्डी में जटौली ने पहला, कौंडल ने दूसरा घोड़ी गांव की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बास्केट बॉल में औरंगाबाद के जीपीएस स्कूल ने पहला, अग्रसेन स्कूल ने दूसरा, बॉलीवॉल में नांगलजाट के जीडी कान्वेंट ने पहला, असावटी ने दूसरा, होडल स्थित अग्रसेन स्कूल ने तीसरा, हैंडबॉल में भिडूकी ने पहला, बहीन ने दूसरा, अलावलपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में औरंगाबाद स्थित गुलाब पब्लिक स्कूल ने पहला, असावटी स्थित दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा, पलवल के सरस्वती स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।