शादी में आए व्यक्ति की बलेरो चोरी
पलवल| एकविवाह समारोह में आए एक व्यक्ति की गाड़ी को चोरों ने चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मेवात स्थित कटपुरी निवासी इम्तियाज खान 7 दिसंबर को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपनी बलेरो गाड़ी में आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को खड़ा किया तथा कुछ देर बाद वापस आए तो उनकी गाड़ी गायब थी। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।