मोर्चा मनाएगा संसद हमले की बरसी
पलवल| संसदभवन में 13 दिसंबर को हुए आतंकवादी हमले की बरसी शनिवार को आतंकवाद विरोधी मोर्चा अकबरपुर नाटौल में मनाएगा, जहां शहीद रामपाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मोर्चा के सभी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। शहीद रामपाल के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।