अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी
पलवल| अलग-अलगस्थानों से चोरों ने दो बाइकों को चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। औरंगाबाद निवासी यासिर अपनी बाइक पर सवार होकर 8 दिसंबर को आगरा चौक के पास किसी कार्य से आए थे। जब वे बाइक खड़ी करके गए तथा वापस आए तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। इसके अलावा चोरों ने घुघेरा निवासी भोपाल की बाइक को 10 दिसंबर को घर से चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।