- Hindi News
- अवैध कनेक्शनों को वैध करने के लिए भरे फार्म
अवैध कनेक्शनों को वैध करने के लिए भरे फार्म
पलवल| पब्लिकहेल्थ विभाग के तत्वावधान में अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने को लेकर जल एवं स्वच्छता संगठन की टीम ने हंसापुर, तुमसरा, बहरोला, श्रीनगर इत्यादि गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पेयजल कनेक्शनों को नियमित कराने उस पर टेप लगवाने के लिए प्रेरित किया। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने लोगों के पेयजल कनेक्शन नियमित करने के लिए फार्म भरवाए। उन्हें जल का महत्व समझाते हुए कहा कि जल आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। विभाग प्रत्येक व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है, लेकिन इसके लिए पेयजल उपभोक्ताओं का सहयोग जरूरी है। यदि प्रत्येक ग्रामीण अपने पेयजल कनैक्शन को नियमित करवाता है तो इससे केवल पानी की बचत होगी, बल्कि हर गली-मोहल्ले में सभी के पास स्वच्छ पेयजल पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि पेयजल के अवैध कनैक्शन किसी भी हालात में चालू नहीं रहेंगे और उन्हें विभाग द्वारा बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर टीम में बीआरसी संजय कुमार, विश्वास सहरावत, पृथ्वीपाल सिंह, मंजूरानी, सुनील कुमार सहित विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।