जड़ से मिटा देंगे भ्रष्टाचार: सीएम
सीएममनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार रूपी कैंसर का पूरी तरह खात्मा होगा। इस कार्य में पहल सरकार करेगी। सरकार का कोई मंत्री, अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होगा। जनता में से भी यदि किसी ने भ्रष्टाचार का सहारा लेने की कोशिश की तो उसे भी पूरी सख्ती के साथ रोका जाएगा। सीएम शनिवार को यहां आम जनता की समस्याएं सुनने से पहले संबोधन दे रहे थे।
यहांकी समस्याओं के बारे में वे जानते हैं
उन्होंनेकहा, मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पलवल का यह पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि पहले वे संगठन के कार्यों से यहां आते रहे हैं और उन्हें यहां आम लोगों के सामने आने वाली परेशानियों का पता है। वे पलवल से पिछले 34 साल से जुड़े हैं। आम जनता के समक्ष भी सीएम ने सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं और कहा कि हमारी पारदर्शी सरकार होगी। जो कर रहे हैं वही बताएंगे और जो कहेंगे वही करेंगे। सीएम ने कहा पिछली सरकार के समय में कहा कुछ जाता था और किया कुछ और जाता था। हमारी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं होगा। सीएम ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन करने के व्यवस्था की जा रही है। उसके बाद जमीन खरीदने वाले व्यक्ति को रजिस्ट्री उसके घर मिलेगी। उन्होंने कहा, सार्वजनिक सामूहिक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। फिर भी व्यक्तिगत समस्याओं को हल करने की भी व्यवस्था बनाएंगे। उन्होंने कहा जिलों में अधिकारी हर रोज सुबह 11 से 12 बजे तक आम जनता की समस्याएं सुनेंगे।
सीएमके समक्ष आईं 700 समस्याएं: सीएमके समक्ष लगभग 700 समस्याएं आईं। इन्हें सुनने के बाद इनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सरस्वती महिला कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। शेषपेज 17 पर
इसमौके पर दीपक मंगला, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अमित आर्य, विधायक मूलचंद शर्मा टेकचंद शर्मा, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, भाजपा नेता नयनपाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष एलडी वर्मा, भाजपा नेता संजय भारद्वाज, संजय गुर्जर, मुकेश सिंगला, चन्द्रभान गुप्ता, शिव शंकर सिंगला, अविनाश शर्मा, सत्यभान शर्मा, सूरजपाल अम्मू, गंगा लाल, जवाहर सिंह, बलबीर सिंह, बिजेन्द्र चा ंदक आदि मौजूद थे।
उन्होंने पलवल में घरों के