- Hindi News
- संसद पर हमले में शहीद रामपाल को किया याद
संसद पर हमले में शहीद रामपाल को किया याद
पलवल | संसदभवन पर आतंकवादी हमले की 13वीं बरसी पर शनिवार को आतंकवाद विरोधी मोर्चा अकबरपुर नाटौल गांव गया और शहीद रामपाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी देशसेवा को याद किया। इस मौके पर शहीद रामपाल की प|ी भगवानी देवी को शॉल ओढ़ाकर शहीद के पुत्र नीरज को सम्मानित किया गया। मोर्चा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश वर्मा के अनुसार कार्यक्रम में मोर्चा के दक्षिणी हरियाणा प्रभारी प्रदीप छावड़ी, प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की पलवल ईकाई के वरिष्ठ उपप्रधान खेमराज डागर, चंद्रभान चुघ, सतीश सिंगला, पुलकित अग्रवाल, धीरज गर्ग आदि मौजूद थे।