- Hindi News
- हत्या के प्रयास का आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार
हत्या के प्रयास का आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार
जानसे मारने की नीयत से चाकू मारकर घायल करने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी पुलिस के मुताबिक सेक्टर-2 निवासी सुधीर ने 16 सितंबर को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह घर के सामने घूम रहा था। इसी दौरान पातली खुर्द निवासी हेमराज आया और उनसे शराब के लिए पैसे मांगने लगा। उन्होंने पैसे देने से इंकार किया तो उसने उनके पेट में चाकू मार दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दुकानमें चोरी
दुकानमें चोरी का मामला सिटी पुलिस ने दर्ज किया है। मंगला अपार्टमेंट निवासी रमेश तनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी पुरानी जीटी रोड पर दुकान है, जहां रात को चोरी हो गई। दुकान से चार एलसीडी 2 हजार रुपए चोर ले गए।
पुत्रपर केस
पिताकी शिकायत पर अवैध हथियार रखने फायर करने के आरोप में पुलिस ने पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अतरचट्टा निवासी शिवराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका पुत्र गजेंद्र उसका दोस्त नवीन कट्टा रखते हैं। आरोप है बाहर से कई बार पहले भी नवीन ने गजेंद्र को कट्टा लाकर दिया है। उन्होंने कई बार नवीन को समझाया लेकिन वह नहीं माना। 12 दिसंबर को आरोपी गजेंद्र घर आया और आते ही लड़ाई करने लगा।
आरोपी ने अपनी प|ी पर गोली चलाई लेकिन वह बच गई। उन्हें तथा परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि नवीन भी गांव के अन्य लड़कों को कट्टा देता है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।