- Hindi News
- धोखाधड़ी के आरोप में दो कर्मचारियों पर केस
धोखाधड़ी के आरोप में दो कर्मचारियों पर केस
पलवल | कंपनीके साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में कैंप पुलिस ने ट्रयू वैल्यू के दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पलवल स्थित रोहन मोटर्स कंपनी के सचिव वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रोहन मोटर्स में कर्मचारी पंचवटी कॉलोनी निवासी कृपाल ट्रयू वैल्यू में असिस्टेंट मैनेजर थे। उनका कार्य जब भी कोई ग्राहक पुरानी गाड़ी एक्सचेंज कर नई गाड़ी शोरूम से लेने आता तो उनकी गाड़ी का वैल्यू कराना उसे कंपनी की सेल्स टीम के पास भेजकर नई गाड़ी के संदर्भ में जानकारी देना था। जबकि न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नवोदित जैन सेल्स डिपार्टमेंट में टीम लीडर था। आरोप है इन कर्मचारियों ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी जालसाजी कर करीब 3 लाख 94 हजार 593 रुपए का चूना लगाया है। आरोप है इन आरोपियों ने पुरानी गाड़ियों के रुपए कंपनी के खाते में जमा नहीं कराकर अपने पास रखे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।