स्कार्पियो की टक्कर से कार सवार घायल
पलवल | स्कार्पियोकी टक्कर से एक कार सवार घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फुलवाड़ी निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे अपनी होंडा सिटी कार से पलवल अदालत जा रहे थे। जब उनकी कार लघु सचिवालय के सामने पहुंची तो रांग साइड से आई स्कार्पियो चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। साथ ही गाड़ी को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बाइकचोरी: देवीलालपार्क के बाहर से बाइक चोरी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पृथला निवासी रामचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे बाइक से किसी काम को लेकर पार्क गए थे। कुछ देर बाद आए तो बाइक गायब थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।