पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, तीन पर केस

नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, तीन पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौकरीलगवाने के नाम पर कई लोगों से करीब 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में कैंप पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजीव नगर निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। वे 2013 में कुरुक्षेत्र में आयोजित कंपटीशन में ट्रेनिंग कैंप में गए थे। वहां उन्हें एक लड़का अनिल मिला। उसने उन्हें बताया कि कर्म सिंह की अच्छी चलती है। वह नौकरी लगवा देगा। वह उससे कुरुक्षेत्र में मिले। आरोपी का कार्यालय कुरुक्षेत्र स्थित नलवी में था। जहां उसने लिख रखा था कि बेरोजगार नौकरी के लिए संपर्क करें। उनके साथ अनिल फिरोजपुर निवासी सुरेंद्र मास्टर भी साथ गए थे। बातचीत की तो आरोपी ने कहा कि वह पुलिस तथा इस्टर्न रेलवे में नौकरी लगवाता है। वह उसके बहकावे में गए। आरोपी ने उनसे साढ़े 8 लाख रुपए मांगे। आरोपी ने अपना एकाउंट नंबर उन्हें दे दिया। उसमें उन्होंने काफी पैसा डाल दिया तथा उनके साथी सुरेंद्र ने भी पांच लाख रुपए 25 जून 2013 को दे दिए। उसके बाद सुरेंद्र ने एक लाख रुपए आरोपी को दिए। आरोपी का खाता कर्म सिंह बलविंद्र कौर जो उसकी प|ी है उनके नाम था। उसके अलावा तेजपाल, दीपक रावत, रमन, सुलतान, जितेंद्र ने भी तय की गई रकम आरोपी के खाते में डाल दी। शेषपेज 15 पर







उनसभी ने आरोपी के खाते में 24 लाख 75 हजार रुपए डाल दिए। आरोप है उनके साथ उनका ड्राइवर देशराज भी शामिल है। आरोपी ने उनके रेलवे में भर्ती के लिए फार्म भी भरवाए थे। इस्टर्न रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड कोलकाता का रिजल्ट भी नेट से फर्जी बनाकर दिया। अन्य कागजात ज्वाइनिंग लेटर भी फर्जी तरीके से दिए। जब आरोपी से रुपए वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।