मांगों को लेकर किसान सभा देगी धरना
पलवल| रेलवेरोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संयोजक मोहरदत्त शर्मा ने की। बैठक में स्वामीनाथन कृषि आयोग की रिपोर्ट लागू करने, यमुना पुल पर बैराज बनाने, बिजली नलकूप कनेक्शन वरीयता के आधार पर कराने, ईस्टर्न पैरीफेरी और केएमपी के लिए अधिग्रहित जमीन का अवार्ड नई अधिग्रहण नीति के तहत देने, आवारा पशुओं पर रोक लगाने, रजवाहे के आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने तथा खाद की उचित व्यवस्था कराने आदि मांगों को लेकर 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक डीसी कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। जिसकी तैयारी के लिए 16 दिसंबर से 28 दिसंबर तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन किया गया। पहली टीम में मोहरदत्त शर्मा, राजेंद्रसिंह, श्यामदत्त, होशियार सिंह, गिर्राज सिंह, राजबीर सिंह को शामिल किया गया है। जबकि टीम नंबर दो में किशनचंद शर्मा, धर्मसिंह, चंदनसिंह, राजबीर शर्मा, महेंद्र सिंह, भूपराम को शामिल किया गया। बैठक में जिला कमेटी ने किसानों को खाद दिलाने के लिए 16 दिसंबर को डीसी से मिलने का निर्णय लिया।