- Hindi News
- इनेलो के पूर्व शहरी अध्यक्ष बीजेपी में शामिल
इनेलो के पूर्व शहरी अध्यक्ष बीजेपी में शामिल
पलवल| इनेलोके पूर्व शहरी अध्यक्ष संदीप गोयल नेत्र ज्योति एक प्रयास संस्था के संस्थापक दीपक गोयल अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। न्यू कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीपक मंगला ने इन्हें बीजेपी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। बीजेपी में उनके अलावा दिनेश आर्य, सुबोध गोयल, मनीष पाहूजा, मनीष आहूजा, सुधीर मंगला, महेंद्र तायल, रोहताश खत्री, जवाहर आदि शामिल हुए। मंगला ने कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंगला, पूर्व जिलाध्यक्ष एलडी वर्मा, अविनाश शर्मा, मुकेश सिंगला, पवन अग्रवाल, जितेन्द्र भाटी, गुड्डू शर्मा, हरेन्द्र तेवतिया, निकुंज गर्ग, अंशुल सिंगला आदि मौजूद थे।