पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई वारदातों में शामिल बदमाश गिरफ्तार

कई वारदातों में शामिल बदमाश गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| हथीनसीआईए ने लूट, डकैती एवं गौ हत्या के मामले में 6 साल से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआईए द्वारा गिरफ्तार बदमाश आलीमेव निवासी मम्मन उर्फ मम्मनदीन के विरुद्ध लूट, डकैती एवं गौहत्या के मुकदमे दर्ज हैं। मम्मन को वर्ष 2009 से पुलिस भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। हथीन सीआईए इंचार्ज रूपलाल के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि शातिर बदमाश मम्मन जयंती मोड़ से बाजार की तरफ रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने गश्ती टीम के हेडकांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल ताहिर हुसैन को इस बारे में सूचना दी। इन्होंने बदमाश मम्मन को कार्रवाई कर दबोच लिया। सीआईए इंचार्ज के अनुसार मम्मन के कई मामले दर्ज हैं। उसे वर्ष 2009 में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। उसे सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।