पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता सूची में गलती को 25 तक करा सकते हैं सही

सदस्यता सूची में गलती को 25 तक करा सकते हैं सही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीसभा के जो पुराने सदस्य है जिनका नाम लिस्ट में है और उस लिस्ट में उनका नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत छपा है तो वे 25 दिसंबर तक ठीक करा सकते है। इसके बाद पंजाबी सभा की फाइनल लिस्ट 28 दिसंबर को होने वाली आम बैठक में रख दी जाएगी। इसके बाद किसी का नाम दुरूस्त नहीं हो पाएगा। रविवार को पंजाबी सभा की बैठक में मुख्य संरक्षक लखपत राय जुनेजा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने घोषणा की कि जो भी पंजाबी सभा का सदस्य है वह 25 दिसंबर तक पंजाबी धर्मशाला में आकर अपना नाम अन्य गलतियों को ठीक करा सकता है। पंजाबी सभा की आम बैठक 28 दिसंबर सुबह 11 बजे होगी। इसमें कार्यवाहक सचिव सदन में पंजाबी सभा की नई लिस्ट पेश करेंगे और कोषाध्यक्ष सदन में सभा के समक्ष अपना आय व्यय का ब्यौरा देंगे। उसके बाद सभी की राय लेने के बाद पंजाबी सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव कब और कैसे किया जाए। इसकी तिथि घोषित की जाएगी।

बैठक में कार्यवाहक प्रधान ईश्वर चंद अरोड़ा, बंसीधर मखीजा, अशोक चौधरी, महेन्द्र चुघ, एलडी वर्मा, कृष्ण कुमार भूटानी, विजय आहूजा, गुलशन नारंग, देवी दयाल मक्कड़, सुंदरदास रखेजा, हरिनारायण कालड़ा, ज्ञानचंद कालडा, हरिचंद मलिक, सुभाष गांधी, अर्जुन विरमानी, प्रवीण ग्रोवर, कृष्ण छाबड़ा, संजय मग्गू, बंटी गांधी, मनोज छाबड़ा आदि मौजूद थे।